न्यूज

टीएमसी में बढ़ रहा असंतोष, नेताओं को अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार नहीं : भाजपा विधायक

jantaserishta.com
4 Jun 2026 8:36 AM IST
टीएमसी में बढ़ रहा असंतोष, नेताओं को अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार नहीं : भाजपा विधायक
x
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए उसे एक कमजोर पार्टी बताया, जिसमें अंदरूनी कलह है और विचारधारा की कमी है। उन्होंने कहा कि अब यह पार्टी सिमटकर एक-नेता वाली संरचना बन गई है, जहां असंतोष लगातार बढ़ रहा है।
तृणमूल कांग्रेस में कथित फूट पर भाजपा विधायक दीपंजन कुमार गुहा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "टीएमसी को लेकर हमारा नजरिया शुरू से ही साफ रहा है कि सत्ता जाने के बाद यह कांच के घर की तरह बिखर जाएगी। हमें हमेशा से ही इस बात का अंदेशा था।"
उन्होंने कहा कि टीएमसी का कोई आदर्श और नीति नहीं है। इनका सिर्फ 'सत्ता की कुर्सी' ही एकमात्र विषय है। इसलिए टीएमसी नेताओं का आपस में लड़ना तय था। भाजपा विधायक ने यह भी कहा कि टीएमसी में अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व को कोई भी स्वीकार करने वाला नेता नहीं है। जिस भी नेता में थोड़ा भी स्वाभिमान बाकी होगा, वह उनके साथ काम नहीं कर सकता है।
दीपंजन कुमार गुहा ने कहा कि चंदन नगर में, वहां के सभी पार्षद (कुल 30) ने इस्तीफा दे दिया है और उन जिम्मेदारियों को छोड़ दिया है जो उन्हें सौंपी गई थीं। इस स्थिति में सरकार के पास कोई उपाय नहीं बचा। लोगों के काम में बाधा न आए, इसलिए सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को एडमिनिस्ट्रेटर (प्रशासक) के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा विधायक ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटर यहां तब तक कार्य करेंगे, जब तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं हो जाते। जनता को थोड़ी परेशानियां होंगी, क्योंकि जनप्रतिनिधि नहीं होने से जनता के साथ संपर्क कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि हमने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का सहयोग करने के लिए कहा है। लोगों को अधिक समस्या न हो, इसलिए सरकार की इस व्यवस्था पर हम साधुवाद देते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story