न्यूज

दिलीप घोष ने टीएमसी पर साधा निशाना, बोले- ममता बनर्जी और भतीजे ही पार्टी में बचेंगे

jantaserishta.com
2 Jun 2026 10:40 AM IST
दिलीप घोष ने टीएमसी पर साधा निशाना, बोले- ममता बनर्जी और भतीजे ही पार्टी में बचेंगे
x
न्यूटाउन: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने भाजपा को लेकर ममता बनर्जी की ओर से की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने विधायकों की बैठक बुलाई थी। लोग बैठक में शामिल होने के लिए नहीं आ रहे हैं। उनके विधायक विधानसभा तक में नहीं गए। ममता को विधायकों को पार्टी से निकालना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि उनके विधायक केवल सत्ता में रहने के लिए हैं; अगर पार्टी सत्ता में है तो विधायक भी पार्टी में हैं।
दिलीप घोष ने आगे कहा कि इनके पार्टी कार्यालय से क्या-क्या सामान निकल रहा है। 40 बैरल तेल निकला है। पांच साल पहले जनता की राहत के लिए जो सामान भेजा गया था, वह सब उनके पार्टी ऑफिस, एमएलए और काउंसलर के कार्यालय में मिल रहा है। टीएमसी लुटेरों का दल था। आज जनता दरवाजा तोड़कर सामान निकाल रही है। सोचना मुश्किल है कि किस तरीके से ये लोग राजनीति करते थे। अब उनके लोग टीएमसी छोड़कर भागना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि सभी लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, लग रहा है कि अब केवल ममता बनर्जी और उनके भतीजे ही पार्टी (टीएमसी) में बचेंगे। टीएमसी 15 वर्षों तक सत्ता में रही, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बंगाल को लोगों ने इन लोगों को बहुत झेला।
टीएमसी पर निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ये लोग चाहे अलग पार्टी बनाए या फिर एक साथ रहें, इनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल धंधा नहीं है। बंगाल में राजनीति कमाने के लिए धंधा बन गया था। लोगों ने बंगाल को इससे निकाला है, अब नई सरकार काम कर रही है। आप सहयोग करिए साथ रहिए, यही सबके लिए ठीक रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story