न्यूज
धोनी के संन्यास पर भावुक हुए धनुष, बोले-'कुछ खिलाड़ी बन जाते हैं जिंदगी का हिस्सा'
jantaserishta.com
18 Nov 2026 11:44 AM IST

x
मुंबई: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को आईपीएल से बतौर खिलाड़ी संन्यास ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इसी बीच साउथ के सुपरस्टार धनुष ने बताया कि वह एमएस धोनी के बड़े फैन रहे हैं।
अभिनेता धनुष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "कुछ खिलाड़ी हमें एंटरटेन करते हैं, कुछ हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। एमएस धोनी दोनों रहे हैं।"
इसके बाद उन्होंने क्रिकेट के इस दिग्गज को धन्यवाद कहा, जो अब चेन्नई सुपरकिंग्स में मेंटर के तौर पर वापस आ गए हैं। धनुष ने लिखा, "इतनी सारी यादों के लिए आपका शुक्रिया। आपके बिना खेल अब पहले जैसा नहीं रहेगा लेकिन मैं आपको मैदान के बाहर खेलते हुए देखने का इंतजार करूंगा। हजारों युवाओं को आपकी सलाह और अनुभव से फायदा हुआ है, मुझे उम्मीद है कि आप आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करते रहेंगे। अलविदा चैंपियन।"
धनुष का परिवार भी इस फ्रेंचाइजी से काफी करीब से जुड़ा हुआ है। दरअसल, धनुष की भाभी व डायरेक्टर गीतांजलि सेल्वाराघवन ने पिछले साल मार्च में बताया था कि जब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने सीएसके टीम के साथियों के साथ उनके पिता की किताब के रिलीज इवेंट में पहुंचे, तो उनके परिवार के लिए ये एक "प्यारा सा सरप्राइज" था।
गीतांजलि के पिता एवं तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व वाइस-प्रेसिडेंट पी.एस. रमन की किताब 'लियो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स' पिछले साल रिलीज हुई थी। बता दें कि आईपीएल 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि 45 वर्षीय धोनी अब मैदान पर खेलते हुए नहीं दिखेंगे। पिंडली की चोट के कारण वह आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। उन्होंने 15 अगस्त 2020 को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया था।
TagsDhanush
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





