न्यूज
'श्रद्धालुओं का चढ़ावा लूटा गया, लोग अपने तरीके से उठा रहे मुद्दा', राहुल पर केस को लेकर बोले तारिक अनवर
jantaserishta.com
2 Aug 2026 2:24 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव और अन्य सांसदों ने जो कुछ किया , वह सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया था। अनवर ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर में चोरी हुई और चढ़ावा लूटा गया, जाहिर है लोग अपने-अपने ढंग से मुद्दा उठा रहे हैं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, "एफआईआर किसी चीज में भी दर्ज हो सकता है। सवाल ये है कि जो पप्पू यादव ने किया था, वो तो सिर्फ एक तरह से लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया था। उनका और कोई उद्देश्य नहीं था।"
उन्होंने कहा, "जिस प्रकार से राम मंदिर में जो चोरी हुई है, जिस प्रकार से जो श्रद्धालुओं की ओर से जो श्रद्धा से चढ़ावा चढ़ाया गया था, उसको लूटा गया है। उसके बाद तो जाहिर है कि लोग अपने-अपने ढंग से उस मुद्दे को उठा रहे हैं।"
इसी बीच, तारिक अनवर ने नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई कर रहे दिल्ली हाईकोर्ट के जज के तबादले पर कहा, "ये सरकार का अपना फैसला है। ये जो बिल (एंटी पेपर लीक विधेयक) पास हुआ है, उस बिल को सही अमली जामा पहनाना है, तो सरकार को पूरी तरह से उसको देखना होगा और उसको हल्के से नहीं लेना चाहिए। एंटी पेपर लीक बिल 2026 को लेकर सरकार ने दावा किया है कि आगे कोई भी ऐसी घटना नहीं होगी। इससे लोगों को भी विश्वास है कि सरकार पूरी तरह से इस पर ध्यान देगी।"
वहीं, कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कुलगाम हमले की टाइमिंग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की ओर से उठाए गए सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, "लोगों का ध्यान हटाने के लिए भी ये (कुलगाम आतंकी हमला) हो सकता है, जैसा फारूक साहब ने कहा है। लेकिन हकीकत ये है कि राज्य का दर्जा, जो कश्मीर को बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, अभी तक नहीं दिया गया है। ये कश्मीरियों के साथ एक प्रकार के नाइंसाफी है।"
Tagsतारिक अनवर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





