न्यूज
घुसपैठियों की वजह से बदल रही डेमोग्राफी, कार्रवाई जरूरी: अन्नपूर्णा देवी
jantaserishta.com
5 Jun 2026 8:28 AM IST

x
रांची: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एसआईआर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में जिस तरह से यह प्रक्रिया चल रही है, वह बहुत जरूरी है। घुसपैठियों की वजह से कई इलाकों में डेमोग्राफी बदल रही है, जिसका असर स्थानीय लोगों के अधिकारों पर पड़ रहा है। इसलिए सभी राज्यों के लिए एसआईआर बहुत जरूरी है।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड के संथाल परगना से लेकर रांची तक कई जगहों पर बाहरी लोगों के आने से स्थानीय लोगों के हक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठियों के कारण स्थानीय नागरिकों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है और यह चिंता का विषय है। उनके अनुसार एसआईआर जैसी प्रक्रिया के जरिए ऐसे लोगों की पहचान करना जरूरी है, ताकि राज्य के असली नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं और उन मानदंडों के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है। उनका कहना है कि जो लोग अवैध रूप से रह रहे हैं, उन्हें सिस्टम से बाहर किया जाना चाहिए ताकि मतदाता सूची साफ और पारदर्शी बनी रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि असम और बंगाल में पहले ही इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है और आने वाले समय में झारखंड में भी एसआईआर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल वैध नागरिक ही मतदान प्रक्रिया का हिस्सा बनें।
वहीं, पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में लोग झारखंड और अन्य राज्यों में पलायन कर गए थे। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द झारखंड में भी एसआईआर प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जिससे ऐसे लोगों की पहचान की जा सकेगी और नियमों के तहत उन्हें वापस भेजा जाएगा। उनका कहना है कि चुनाव आयोग अच्छे से काम कर रहा है, इसलिए चाहे कुछ भी हो जाए घुसपैठियों को देश से बाहर जाना ही पड़ेगा।
Tagsअन्नपूर्णा देवी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





