न्यूज
दिल्ली पुलिस ने चोरी के मामले में ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 April 2026 11:44 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की एंटी-जेल बेल एवं घोषित अपराधी सेल की टीम ने चोरी के मामले में ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कप्तान के खिलाफ 28 मई, 2025 को केस दर्ज किया गया था। दक्षिण-पश्चिम/द्वारका कोर्ट के सीजेएम की ओर से कप्तान को घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
इस टीम ने तकनीकी और मैन्युअल, दोनों तरह की सूचनाओं पर काम किया। 16 अप्रैल को जब टीम नजफगढ़ में मौजूद थी तो एक गुप्त सूचना मिली कि 'कप्तान' नाम का एक 'घोषित अपराधी' (पीओ) थाना नजफगढ़ के एक मामले में चल रहे ट्रायल से बच रहा है और उसे द्वारका कोर्ट की ओर से 'घोषित अपराधी' घोषित किया जा चुका है।
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आर्य नगर में जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी/द्वारका जिला के निर्देशानुसार 'घोषित अपराधियों' के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर एक टीम का गठन किया गया। यह टीम 'एंटी-पीओ, जेल बेल और घोषित अपराधी सेल, द्वारका' से संबंधित है और इसका उद्देश्य 'घोषित अपराधियों', 'सक्रिय बदमाशों' और 'जेल से रिहा हुए अपराधियों' को गिरफ्तार करना या उनका पता लगाना है।
एक दिन पहले 18 अप्रैल को पुलिस ने नकली लूट के एक मामले को छह घंटे के अंदर ही सुलझा दिया था। लूट के संबंध में अभिषेक नाम के एक व्यक्ति की ओर से केस दर्ज कराई गई थी, जिसने पीसीआर कॉल के माध्यम से बताया कि बंदूक की नोक पर उसके साथ लूट की घटना हुई है। शिकायत के मुताबिक, नॉर्थ रोहिणी पुलिस स्टेशन में एक लूट का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस जांच के दौरान तकनीकी निगरानी और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से नॉर्थ रोहिणी के स्टाफ ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





