न्यूज
दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी: गेंदबाज करेंगे कमाल या बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें सबकुछ
jantaserishta.com
27 April 2026 8:55 AM IST

x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 39वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स और रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल और नीतीश राणा अच्छे लय में हैं। जबकि कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आरसीबी की ओर से विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार अच्छी गेंदबाजी करते हुए दिखे हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ नजर आ रहा है।
हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 34 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 मुकाबले ही जीत पाई है।
अरुण जेटली स्टेडियम में भी आरसीबी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें 11 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। आरसीबी ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 4 मुकाबले ही जीत पाई है।
दिल्ली में बल्लेबाजी करने आसान माना जाता है। अरुण जेटली स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों को फायदा होता है। इसके बावजूद, दिल्ली की पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप मिलती है। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए कठिनाई रहती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, विपराज निगम, टी नटराजन और मुकेश कुमार।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट/जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





