न्यूज
दीप्ति शर्मा: बजरंगबली की भक्त, भारतीय टीम को 'विश्व चैंपियन' बनाने में निभाई यादगार भूमिका
jantaserishta.com
23 Aug 2026 4:38 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 का वनडे विश्व कप जीता था। महिला टीम का यह पहला आईसीसी खिताब था। भारतीय टीम की इस खिताबी जीत में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति शर्मा का अहम और योगदान रहा था। दीप्ति ने गेंद और बल्ले से करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
खुद को बजरंगबली का भक्त कहने वाली दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को उत्तरप्रदेश के आगरा में हुआ था। वह अपने आराध्य बजरंगबली की तरह ही टीम इंडिया की संकटमोचक हैं। उत्तरप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली दीप्ति बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करती हैं। भारतीय टीम के लिए 2014 में डेब्यू करने के बाद से वह तीनों ही फॉर्मेट की सबसे भरोसमंद और मैच विजयी खिलाड़ी रही हैं। इसका उदाहरण वनडे विश्व कप 2025 में उनका प्रदर्शन है।
भारत में खेले गए इस विश्व कप में दीप्ति ने 9 मैचों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 215 रन बनाए थे। इसके अलावा, उन्होंने 22 विकेट लिए और टूर्नामेंट की सफलतम गेंदबाज रहीं। दीप्ति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल में आया। बल्लेबाजी के दौरान दीप्ति ने 58 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी के दौरान दीप्ति ने 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट लेकर भारत को 52 रन से जीताने और विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
दीप्ति शर्मा भारत की तरफ से तीनों फॉर्मेट खेलती हैं। उन्होंने 2014 में वनडे, 2016 में टी20 और 2021 में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू किया था। दीप्ति ने 7 टेस्ट की 12 पारियों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 402 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 78 है। इसके अलावा टेस्ट में दीप्ति के नाम 25 विकेट हैं। वहीं, 124 वनडे मैचों की 106 पारियों में दीप्ति 1 शतक और 18 अर्धशतक लगाते हुए 2,771 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 188 रन है। किसी भी भारतीय महिला क्रिकेटर द्वारा बनाया यह सर्वाधिक स्कोर है, जबकि 149 टी20 मैचों में उन्होंने 96 पारियों में 1,270 रन बनाने के अलावा 168 विकेट लिए हैं।
दीप्ति की ऑलराउंड क्षमता की कद्र लीग क्रिकेट में भी है। यही वजह है कि वह बीसीसीआई द्वारा आयोजित विमेंस प्रीमियर लीग के साथ ही दुनिया की अन्य बड़ी लीग (बीबीएल, द हंड्रेड) में भी खेलती हैं। दीप्ति अगले 7-8 साल निश्चित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा होंगी और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेंगी।
TagsDeepti Sharma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





