न्यूज

दतिया उपचुनाव: भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- 'माई ने विकास के लिए फिर दिया एक बार मौका'

jantaserishta.com
3 July 2026 10:05 AM IST
दतिया उपचुनाव: भाजपा जिला अध्यक्ष बोले- माई ने विकास के लिए फिर दिया एक बार मौका
x
दतिया: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन ने बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पीतांबरा माई की कृपा से दतिया में चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। पिछले ढाई साल से विकास कार्य रुके हुए थे। पीतांबरा माई फिर से दतिया के विकास का अवसर दिया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और पूरी लगन से काम कर रहे हैं। हम उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने के लिए संकल्पित हैं। यहां फिर से विकास की गंगा बहेगी। 2023 से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। राजेंद्र भारती को कुल 88,977 वोट मिले, जबकि नरोत्तम मिश्रा के पक्ष में 81,235 लोगों ने मतदान किया।
बाद में बैंक एफडी से जुड़े एक पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई और सीट रिक्त हो गई। लंबे समय से उपचुनाव की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब निर्वाचन आयोग ने मुहर लगा दी है।
बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा की। ईसीआई के अनुसार, 6 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 13 जुलाई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिर तारीख है और 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है। 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story