न्यूज

सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल

jantaserishta.com
27 July 2026 8:18 AM IST
सीडब्ल्यूजी 2026: प्रीति ने डेबरा मिटेंजे को हराया, जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को चटाई धूल
x
ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रीति ने 'राउंड ऑफ 16' में मलावी की डेबरा मिटेंजे के खिलाफ 'रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट' (आरएससी) के जरिए शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ प्रीति ने महिलाओं के 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दूसरी ओर, पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने पाकिस्तानी बॉक्सर को धूल चटाकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादूमणि सिंह ने 'राउंड ऑफ-16' में पाकिस्तान के रहमान को 5-0 से धोया। जादूमणि ने पहले राउंड को 3-2 से अपने नाम किया। राउंड-2 में जादूमणि को सभी जजों ने 10-10 अंक दिए। इससे पहले, राउंड ऑफ-32 में भारतीय मुक्केबाज ने स्कॉटलैंड के एरॉन कुलेन को 5-0 से मात दी थी।
54 किलोग्राम महिला वर्ग में प्रीति शुरू से ही मुकाबले पर पूरी तरह हावी नजर आईं और पहले राउंड में सभी पांच जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया। भारतीय बॉक्सर ने कई सटीक पंच मारे, जिसके कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 2:13 मिनट पर मुकाबला रोकना पड़ा और इस तरह उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की।
जजों के स्कोरकार्ड में उनका दबदबा साफ दिखा; चार जजों ने पहला राउंड 10-9 से उनके पक्ष में दिया, जबकि एक जज ने 10-8 का स्कोर दिया। मुकाबला रोके जाने से पहले मिटेंजे दो बार नॉकडाउन भी हुईं। इस जीत के साथ प्रीति ने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां 28 जुलाई को उनका मुकाबला नॉर्दर्न आयरलैंड की निकोल क्लाइड से होगा।
क्लाइड ने भी राउंड ऑफ 16 में घाना की बामफो को सर्वसम्मत फैसले (5-0) से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम आठ में जगह बनाई है। क्वार्टर फाइनल का मुकाबला भारतीय बॉक्सर के लिए एक बड़ी चुनौती हो सकता है, क्योंकि इसमें सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा।
भारत ने रविवार शाम तक अपनी झोली में दो और पदक डाले। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। चानू ने कुल 190 किग्रा भार (85 स्नैच और 105 क्लीन एंड जर्क) उठाया।
इससे पहले, वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनंबम ने पुरुषों के 60 किलोग्राम कैटेगरी में कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। ऋषिकांत ने स्नैच में 121 किग्रा वजन उठाया, जिसके बाद क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाने में सफलता हासिल की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story