खेल

14 महीने बाद मैदान पर CSK की वापसी...कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मजाकिया मूड में आए नजर

Janta se Rishta
19 Sep 2020 3:41 PM GMT
14 महीने बाद मैदान पर CSK की वापसी...कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मजाकिया मूड में आए नजर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के मैच से शुरू हो गया। 14 महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मजाकिया मूड में नजर आए। टॉस से पहले उन्होंने कहा कि हम जानना चाहते थे कि सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से आईपीएल में फर्स्ट स्लिप भी रख पाएंगे या नहीं।

दरअसल, टॉस के दौरान धोनी, मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा और मैच रेफरी मनु नय्यर सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूरी बनाकर खड़े हुए थे। इसी पर धोनी ने चुटकी लेते हुए यह बात कही फिटनेस के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुद को फिट रखने के लिए पूरा समय मिला। उस समय ज्यादा फिजिकल रनिंग तो नहीं कर सकते थे, लेकिन जिम में मेहनत करने का 4-5 महीने का पूरा वक्त था।

'क्वारैंटाइन के पहले 6 दिन काफी मुश्किल थे'
धोनी ने कहा कि टीम के हर मेंबर की तारीफ करनी होगी। क्वारैंटाइन के पहले 6 दिन काफी मुश्किल भरे थे। मुझे उम्मीद है कि सभी ने समय का सही से इस्तेमाल किया और कोई भी निराश या हताश नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ 4-5 महीने बिताने के बाद ऐसे नए नियमों के साथ यहां आना काफी मुश्किल था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई के रिकॉर्ड पर धोनी ने कहा कि यह एक जेंटलमैन गेम है और हारने के बाद हम अपनी कमियों के बारे में सोचते है, ना कि रिवेंज के बारे में।

रोहित बोले- हम रिकॉर्ड सुधारेंगे
यूएई में मुंबई इंडियंस के खराब रिकॉर्ड पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिछली बार यहां खेली टीम में से सिर्फ 2 खिलाड़ी ही इस बार हमारे साथ हैं। ऐसे में इस बार हम नए सेटअप के साथ उतर रहे हैं। उम्मीद है कि हम अपने रिकॉर्ड को सुधारने में कामयाब होंगे।

धोनी ने टूर्नामेंट में 4432 रन बनाए
महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। तब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में उतरे थे। आईपीएल में धोनी ने 190 मैच में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। विकेटकीपर धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 132 खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने विकेट के पीछ 94 कैच लिए और 38 स्टंपिंग की।

https://jantaserishta.com/news/ipl-2020-live-updating-deepak-chahar-made-a-unique-record-in-the-first-ball/

https://jantaserishta.com/news/ipl-2020-live-updates-mumbais-second-wicket-decock-dismissed-for-33-runs/

https://jantaserishta.com/news/ipl-2020-live-updating-dhoni-landed-on-the-field-after-a-long-time-of-436-days-gave-this-answer-to-the-question-of-retirement/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story