न्यूज
महासमुंद में रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई, अधिकारियों ने जब्त किए 2 मशीन और 7 वाहन
jantaserishta.com
23 May 2026 12:06 PM IST

x
महासमुंद: छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा के अनुरूप खनिज साधन विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभाग की मैदानी टीम पूरी सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रही है।
इसी क्रम में केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 23 मई 2026 को प्रातः महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में 2 चैन माउंटेन मशीनें अवैध रेत उत्खनन में संलग्न पाई गईं। वहीं, 3 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टर रेत परिवहन करते हुए पाए गए।
जांच के दौरान संबंधित पक्षों द्वारा स्वीकृत रेत खदान क्षेत्र के बाहर उत्खनन, चैन माउंटेन मशीनों से खनन, हाईवा एवं ट्रैक्टरों से परिवहन के संबंध में कोई वैध अनुमति, आदेश, अभिवाहन पास अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
इस दौरान मौके पर ही अवैध रेत खनन कार्य बंद कराया गया। इसके साथ ही 2 मशीनों को जब्त कर सील किया गया। आगामी आदेश तक मशीनों को खदान मुंशी के सुपुर्द किया गया है। साथ ही संबंधित खदान संचालक को नोटिस जारी कर तामील कराया गया।
इसके अतिरिक्त, 3 हाइवा एवं 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर समीपस्थ पुलिस थाना साकरा की अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
इसके पहले खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मंदिर हसौद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की थी। सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव के नेतृत्व में टीम ने दो चूना पत्थर (क्रेशर) खदानों को सील कर दिया था। वहीं, अवैध परिवहन में लगे 7 हाइवा वाहनों को भी जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग ने साफ किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।
Tagsमहासमुंद
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





