न्यूज

'प्रियंका के तैयार होने तक राहुल को ढोएगी कांग्रेस', पीएम मोदी के 'फेल प्रोडक्ट' वाले बयान पर बोले दिलीप घोष

jantaserishta.com
23 Oct 2026 10:26 AM IST
प्रियंका के तैयार होने तक राहुल को ढोएगी कांग्रेस, पीएम मोदी के फेल प्रोडक्ट वाले बयान पर बोले दिलीप घोष
x
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस कब तक फेल हो चुके प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करती रहेगी। इस पर दिलीप घोष ने कहा कि कांग्रेस को यह सोचना चाहिए कि वह राहुल गांधी को कब तक ढोकर चलेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है और उसी परिवार से ही मुखिया बनता है। जब तक प्रियंका गांधी पूरी तरह से तैयार नहीं होतीं, तब तक राहुल गांधी को ही ढोना पड़ेगा। पीएम मोदी के बार-बार राहुल गांधी को लॉन्च करने और हारने वाले बयान पर घोष ने कहा कि एक फैमिली पार्टी होने के कारण कांग्रेस के पास दूसरा विकल्प ही नहीं है।
प्रधानमंत्री के इस बयान पर कि कांग्रेस ईमानदार विरोध प्रदर्शनों को नुकसान पहुंचा रही है, दिलीप घोष ने सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह सबके सामने स्पष्ट है कि कांग्रेस का कोई ठोस योगदान नहीं है। कोई दूसरी पार्टी या संगठन आंदोलन करता है, मेहनत करता है और कांग्रेस चुनाव के समय जाकर उसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। आंदोलनों में भी उनकी यही भूमिका रहती है।
घोष ने कहा कि हिंदुस्तान में नेहा बोरा का नाम कौन जानता है? सोशल मीडिया पर लोग ऐसे लोगों को नेता बना देते हैं। कुछ दिन तक यह चलता है और फिर शांत हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिस्ट और इसी तरह के कुछ दल, जिनके पास अपना कोई चेहरा या नेतृत्व नहीं है, वे ऐसे ही लोगों को कहीं से पकड़कर सामने ले आते हैं। लेकिन देश की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है और ऐसे कई आंदोलन आए और चले गए।
दिलीप घोष ने कहा कि अगर किसी को शिकायत है तो कोर्ट में जाने या संसद में प्रस्ताव लाने की व्यवस्था है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अगर प्रस्ताव आता है तो उस पर चर्चा होगी। लेकिन विपक्ष के पास न कोई तर्क है और न ही कोई प्रमाण, वे सिर्फ हंगामा करके अशांति फैलाना चाहते हैं। कुछ लोग बाहर से पैसा लाते हैं, कुछ दिन उछल-कूद करते हैं और फिर शांत हो जाते हैं, जनता उनके साथ नहीं है।
दिल्ली में लोकतंत्र की बहाली को लेकर होने वाले मार्च पर घोष ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, तभी तो मार्च हो पा रहा है। बहाली की बात करनी है तो बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों में जाकर करनी चाहिए। भारत के लोग लोकतंत्र को अच्छी तरह जानते हैं।
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि उन्हें छुट्टियों पर जाने की आदत है। राहुल गांधी कहीं जाते हैं और फिर एक महीने के लिए गायब हो जाते हैं। वे न तो संसद में मौजूद रहते हैं और न ही चुनाव प्रचार में हिस्सा लेते हैं। देश ने कभी भी ऐसे 'पार्ट-टाइम' नेता को स्वीकार नहीं किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story