न्यूज
मध्य प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार पर लगाए आरोप
jantaserishta.com
27 April 2026 5:10 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा मे नारी शक्ति वंदन को लेकर बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच जमकर तकरार हुई। कांग्रेस ने भाजपा की ओर से ले गए प्रस्ताव पर सवाल उठाते हुए सदन से वाक आउट किया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। इस सत्र में सरकार की ओर से परिसीमन के बाद महिलाओं को आरक्षण दिए जाने का शासकीय संकल्प लाया गया, जिस पर चर्चा शुरू हुई। इस चर्चा के शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा के विधायकों में तीखी नोंक झोंक भी हुई। कांग्रेस विधायक दल द्वारा महिलाओं को तत्काल प्रभाव से वर्तमान सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए अशासकीय संकल्प लाया गया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया।
इस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर जमकर हंगामा किया और वे सदन से वाकआउट कर गए। कांग्रेस की मांग है कि वर्तमान की स्थिति में ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस का आरोप है कि अशासकीय संकल्प को सरकार द्वारा स्वीकार न करना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक दिखावा है।
सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के निवास पर विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस आज विधानसभा में प्रस्ताव लाकर प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग रखेगी।
इसी फैसले के मध्य नजर कांग्रेस ने अशासकीय संकल्प लाया। इस बैठक में उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सोहन बाल्मीकि सहित सभी सम्मानित विधायकगण उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





