न्यूज
कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया: सीएम मोहन यादव
jantaserishta.com
7 May 2026 5:41 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में हमेशा ही किसानों के साथ अन्याय किया है। दरअसल, कांग्रेस की राज्य इकाई ने किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया है।
उन्होंने कांग्रेस के चक्का जाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस के शासनकाल में न तो किसानों को डीजल मिलता था और न ही बिजली मिलती थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश का किसान बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान रहता था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब किसानों के चेहरे की मुस्कान ही प्रदेश की समृद्धि और विकास की पहचान बन गई है।
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राज्य में किसानों को उसकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है, वहीं गेहूं खरीदी में भी गड़बड़ी की जा रही है। राज्य में गेहूं का उत्पादन बहुत अधिक हुआ है, मगर समर्थन मूल्य पर खरीदी काफी कम हो रही है। इतना ही नहीं, सरकार ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य तय करने का वादा किया था, मगर ऐसा नहीं हुआ है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं और वह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश को पिछड़ेपन और अव्यवस्था की ओर धकेलने का काम किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए समग्र विकास सुनिश्चित किया है।
उन्होंने भारत की बढ़ती ताकत का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की शक्ति, रणनीति और संकल्प का परिचय कराया है। तकनीकी और सामरिक दृष्टि से भारत लगातार सशक्त हुआ है, जिसके कारण पाकिस्तान के हुक्मरान भी भारत की ताकत से भयभीत रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





