न्यूज
'अनुपमा' के साथ दो साल पूरे करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि, इशिता दीक्षित ने साझा किए अनुभव
jantaserishta.com
3 Oct 2026 3:06 PM IST

x
मुंबई: धारावाहिक 'अनुपमा' में पिछले दो साल से 'परी' का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री इशिता दीक्षित ने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि और खास पल है। इशिता ने कहा, "अनुपमा जैसे बड़े शो के साथ दो साल पूरे करना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि और एक अहम माइलस्टोन है। मैं बहुत शुक्रगुजार और खुश हूं। राजन शाही सर की हमेशा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया, क्योंकि 'अनुपमा' के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई और यही सच है।"
इशिता ने कहा कि जब उन्होंने 'परी' का किरदार निभाना शुरू किया था, तब वह बहुत अलग थी और अब वह लड़की बहुत बदल गई है। इशिता ने कहा, "इस सफर में मैंने बहुत कुछ सीखा है। दो सालों में मैंने जो ग्रोथ दिखाई है, उससे मैं सच में खुश हूं। आज मैं बिल्कुल अलग महसूस करती हूं, न सिर्फ 'परी' के तौर पर, बल्कि अपनी कला और एक एक्टर के तौर पर भी मैंने बहुत सी चीजें सीखी हैं और जब आप सेट पर इतने सारे सीनियर एक्टर्स के साथ काम करते हैं, तो आप उन्हें देखकर, उनके काम करने के तरीके को समझकर और उनके साथ सीन करके लगातार सीखते रहते हैं।"
इशिता ने बताया, "यह मेरे लिए बहुत शानदार अनुभव रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह ऐसे ही चलता रहेगा। देखते हैं कि 'परी' और मैं कब तक साथ रहते हैं, लेकिन सच कहूं तो, मैं चाहूंगी कि यह सफर लंबा चले क्योंकि मैं अधिक से अधिक समय तक 'परी' का किरदार निभाना चाहती हूं।"
इशिता ने कहा, "अब तक, वह (परी) मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुकी है। जब आप इतने सालों तक कोई किरदार निभाते हैं, तो कभी-कभी आप भूल जाते हैं कि असल जिंदगी क्या है और रील लाइफ क्या। पहले, हर इंटरव्यू में मैं कहती थी कि परी और मुझमें कोई समानता नहीं है। लेकिन दो साल बाद, मुझे लगता है कि हममें काफी समानताएं आ गई हैं।"
एक्ट्रेस ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "कहीं न कहीं, मेरे असली रूप और परी के बीच का फर्क मिटने लगा है क्योंकि मैं इतने लंबे समय से उसके साथ रही हूं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो वह करती है या जिन भावनाओं से वह गुजरती है, उन्हें देखकर अब मुझे लगता है, शायद मैं भी थोड़ी-बहुत परी जैसी हूं।"
TagsAnupamaa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





