न्यूज

कोलंबो टेस्ट: बीसीसीआई ने कुलदीप यादव के बाहर रहने की वजह बताई

jantaserishta.com
23 Aug 2026 10:30 AM IST
कोलंबो टेस्ट: बीसीसीआई ने कुलदीप यादव के बाहर रहने की वजह बताई
x
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस के बाद जब भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन घोषित किया गया, उसमें कुलदीप यादव का नाम नहीं था। बीसीसीआई ने कुलदीप के कोलंबो टेस्ट से बाहर रहने की जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, "कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो वह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।"
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस के समय कुलदीप यादव की बीमारी का जिक्र किया था। गिल ने कहा था कि बदकिस्मती से कुलदीप को इन्फेक्शन हो गया, इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।
कुलदीप यादव गाले टेस्ट का हिस्सा थे और सिर्फ 1 विकेट ले सके थे। माना जा रहा था कि उन्हें कोलंबो टेस्ट से बाहर रखा जा सकता है और ऑफ स्पिनर के रूप में किसी सारांश को मौका मिल सकता है। हालांकि, बीसीसीआई ने कुलदीप की बीमारी को उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने की वजह बताई है।
कुलदीप यादव की जगह कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका दिया है। सारांश इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। 33 साल के सारांश लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का हिस्सा हैं और टीम को पहला रणजी खिताब दिलवाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। भारतीय टीम में डेब्यू करते हुए उनसे गेंद और बल्ले से करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। सारांश बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story