न्यूज

ईटीपीएल को लेकर को-फाउंडर उत्साहित, अभिषेक बच्चन बोले-क्रिकेट को मिलेगा नया मंच

jantaserishta.com
12 May 2026 11:34 AM IST
ईटीपीएल को लेकर को-फाउंडर उत्साहित, अभिषेक बच्चन बोले-क्रिकेट को मिलेगा नया मंच
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रिकेट के प्रति लगाव हमेशा से चर्चा में रहा है और इसी जुनून के चलते वे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) से भी जुड़े हुए हैं। वह को-फाउंडर के तौर पर इस लीग में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक पल बताया।
अभिषेक बच्चन ने कहा, ''ईटीपीएल को लेकर रेस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है। हमने छठी टीम के तौर पर डबलिन गार्डियंस का ऐलान किया है। इस लीग में अब कुल छह टीमें हो चुकी हैं, जिनमें डबलिन, बेलफास्ट, एडिनबर्ग, ग्लासगो, रॉटरडैम और एम्स्टर्डम शामिल हैं। यहां सभी शहरों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साह है।''
अभिषेक बच्चन ने कहा, ''डबलिन फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। उनको टीम से जोड़ना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था। जिस दिन उनसे बातचीत शुरू हुई, उन्होंने बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सभी चर्चाएं और मीटिंग्स बेहद सहज रही।''
अभिषेक ने आगे कहा, ''मुझे राहुल द्रविड़ की यह बात काफी पसंद आई कि वह सिर्फ बिजनेस पहलू पर नहीं, बल्कि क्रिकेट की गुणवत्ता पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। उनके लिए खिलाड़ियों की क्वालिटी और खेल का स्तर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम जानते थे कि उनका फोकस क्रिकेट पर होगा। मैं उन्हें ईटीपीएल में मालिक के रूप में पाकर बहुत खुश हूं।''
ईटीपीएल के खिलाड़ियों को लेकर भी अभिषेक बच्चन ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी आईपीएल के बाहर नहीं खेल सकते, इसलिए ईटीपीएल में भारतीय खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन दुनियाभर के कई बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं, जो इसे एक मजबूत टूर्नामेंट बनाते हैं। यह समय बेहद रोमांचक होगा।''
क्रिकेट और ओलंपिक को लेकर अपनी राय रखते हुए अभिषेक ने कहा, ''यह खेल के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। अगर क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनता है तो यह पूरी दुनिया में इसकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगा। खासकर भारतीय उपमहाद्वीप में क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी है, वह ओलंपिक जैसे मंच पर और भी बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story