न्यूज

प्राचीन सूर्य मंदिर का वीडियो शेयर कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से की दर्शन की अपील

jantaserishta.com
14 Jun 2026 10:29 AM IST
प्राचीन सूर्य मंदिर का वीडियो शेयर कर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोगों से की दर्शन की अपील
x
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर टिहरी जिले में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर की एक वीडियो साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "टिहरी जनपद के हिंडोलाखाल विकासखंड अंतर्गत पलेठी गांव में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत का अनुपम प्रतीक है।
उन्होंने आगे लिखा, "प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित यह पावन धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी दिव्यता एवं अलौकिक आभा से आकर्षित करता है। आप भी टिहरी गढ़वाल जनपद आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 जून को सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी जिले में स्थित शनि मंदिर का वीडियो साझा किया था। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "उत्तरकाशी जनपद के खरसाली गांव में स्थित प्राचीन शनि मंदिर धार्मिक आस्था और पौराणिक विरासत का अद्भुत संगम है। यह स्थान मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। यहां शनि महाराज कांस्य प्रतिमा के रूप में विराजमान हैं। उत्तरकाशी जनपद आगमन पर आप भी इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"
मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक और पोस्ट में लिखा, "उत्तराखंड आज तेजी से देश के प्रमुख वॉटर स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। ऋषिकेश और टिहरी में वॉटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं को विकसित करने के साथ-साथ राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अवसरों को चिन्हित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।"
उन्होंने लिखा, "गदरपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही वाटर स्पोर्ट्स का आनंद भी लिया। संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story