न्यूज

सीएम हिमंता सरमा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, असम में बाढ़ से निपटने का दिया भरोसा

jantaserishta.com
20 Aug 2026 3:32 PM IST
सीएम हिमंता सरमा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, असम में बाढ़ से निपटने का दिया भरोसा
x
नई दिल्ली:असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने मुलाकात की जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ओर से पोस्ट में लिखा गया, "नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। असम बाढ़ राहत कार्य के दौरान प्रधानमंत्री लगातार संपर्क में रहे, स्थिति की बारीकी से समीक्षा करते रहे और हरसंभव सहायता प्रदान करते रहे। मैंने उनके साथ अगले चरण के लिए अपना रोडमैप साझा किया, जिसमें प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण, आजीविका की बहाली और व्यापक सुधार सुनिश्चित करना शामिल है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे लिखा, "पीएम मोदी ने इस मिशन को इसके सही अंजाम तक पहुंचाने में भारत सरकार के अटूट समर्थन को दोहराया। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को उन प्रमुख पहलों के बारे में भी जानकारी दी जो राज्य सरकार ने असम की जनता द्वारा हमें सौंपे गए जनादेश को पूरा करने के लिए अपने पहले 100 दिनों में की हैं। 'विकसित असम' के हमारे साझा विजन को साकार करने के प्रति निरंतर मार्गदर्शन और अटूट प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
इससे पहले असम में एनडीए 3.0 सरकार के 100 दिनों को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में हिमंता ने लिखा, "असम की नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। एनडीए 3.0 सरकार के दौरान, हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली पहलों को मजबूत किया है और यह सुनिश्चित किया है कि हमारी बेटियां स्वस्थ और आत्मविश्वास से भरी हों तथा अपने सपनों को पूरा करने के लिए आजाद हों।
एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, "विकसित असम का निर्माण। असम में एनडीए 3.0 के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर, हम लोगों की सेवा पूरी ईमानदारी से करने और विकास व कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story