न्यूज

चीन ने थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया

jantaserishta.com
24 July 2026 8:50 AM IST
चीन ने थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया
x
बीजिंग: चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने 17 से 23 जुलाई तक चीन के थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य चीन के प्रशासनिक जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति की जानकारी लेना है, ताकि समुद्री मत्स्य संसाधन के संरक्षण और अनवरत विकास का समर्थन किया जा सके।
बताया जाता है कि यह सर्वेक्षण कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय के अधीन चीनी मत्स्य विज्ञान अकादमी के पूर्वी चीन सागर मत्स्य अनुसंधान संस्थान के "ब्लू ओशन 201" वैज्ञानिक अनुसंधान पोत ने किया।
इस जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन समृद्ध हैं, जो टूना जैसी बड़ी आर्थिक प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण स्पॉनिंग ग्राउंड है। वर्तमान सर्वेक्षण में बहु-विषयक सर्वेक्षण विधियों के उपयोग से मछली, सेफेलोपोड्स व क्रस्टेशियंस आदि मत्स्य जीव के नमूनों और पर्यावरण के डीएनए नमूनों का संग्रह किया गया।
इसके साथ ही मत्स्य ध्वनिकी और जल मौसम विज्ञान आदि बुनियादी डेटा भी प्राप्त किया गया। इससे थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति को जानने के लिए नींव रखी गई और मत्स्य संसाधन के संरक्षण व समुद्री मत्स्य पालन के अनवरत विकास के लिए वैज्ञानिक प्रमाण प्रदान किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story