न्यूज
पूर्व सह-सरकार्यवाह मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
jantaserishta.com
24 July 2026 10:58 AM IST

x
नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियो समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! राष्ट्रवादी विचारों के संवर्धन, संगठन के विस्तार और युवा शक्ति के मार्गदर्शन में उनका अमूल्य योगदान सभी को राष्ट्र निर्माण एवं समाजसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण और युवा शक्ति के मार्गदर्शन में उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। संगठन के प्रति उनका समर्पण, सादगी और कार्यकर्ता निर्माण के प्रति उनका आग्रह हम सभी के लिए प्रेरणा है। विद्यार्थी परिषद के विस्तार, स्वदेशी विचार के प्रसार और युवा शक्ति के जागरण में उनका योगदान सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरणीय रहेगा।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा, युवा शक्ति में राष्ट्र चेतना के जागरण और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनका त्याग और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रथम राष्ट्रीय संगठन मंत्री मदनदास देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मदनदास ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, संगठन सुदृढ़ीकरण और युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति के संस्कार जागृत करने के लिए समर्पित किया। उनका अनुशासित, सादगीपूर्ण एवं समर्पित जीवन प्रत्येक राष्ट्रसेवक के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा का भाव सदैव स्मरणीय रहेगा।"
Tagsमदनदास देवी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





