न्यूज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ, बिहार हेली पर्यटन योजना को मिलेगी नई उड़ान
jantaserishta.com
18 July 2026 2:05 PM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को 'बिहार हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना-2026' के तहत 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ करेंगे। राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों और पर्यटकों को राजधानी पटना का हवाई नजारा देखने का नया अनुभव उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे पटना स्थित स्टेट हैंगर से 'पटना जॉय राइड' का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा, "बिहार के पर्यटन क्षेत्र में एक नई उड़ान। आज दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगरपटना से 'बिहार हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना-2026' के अंतर्गत पटना जॉय राइड का शुभारंभ करूंगा।"
उन्होंने आगे कहा कि यह पहल पर्यटकों और आम नागरिकों को पटना का विहंगम हवाई दृश्य देखने का रोमांचक, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से बिहार पर्यटन के इस नए अध्याय का सहभागी बनने का भी आह्वान किया।
राज्य सरकार का मानना है कि 'बिहार हेली पर्यटन और एयर पर्यटन योजना-2026' राज्य के पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इसके माध्यम से न सिर्फ धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों तक हवाई पहुंच को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
सरकार का कहना है कि 'पटना जॉय राइड' की शुरुआत इस महत्वाकांक्षी योजना का पहला चरण है। अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी हेली और एयर पर्यटन सेवाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और बिहार को एक आधुनिक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।
Tagsबिहार
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





