न्यूज

उदयपुर के बीड़ा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

jantaserishta.com
2 Aug 2026 8:32 AM IST
उदयपुर के बीड़ा गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
x
उदयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय उदयपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। बड़ी सौगातों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से पहले मुख्यमंत्री ने झाड़ोल के बीड़ा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
बीड़ा गांव में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांव की गलियों में भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और खुले मन से बातचीत की। मुख्यमंत्री का सहज और सादगी भरा अंदाज ग्रामीणों को खूब पसंद आया। बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे और अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखी।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्य मंत्री हेमंत मीणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री ने गांव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बता दे कि
आज मुख्यमंत्री उदयपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। ऐसे में उनके दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत गांव के बीच आमजन से सीधे संवाद के साथ हुई, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने रात में बीड़ा ग्राम पंचायत में ग्राम विकास चौपाल के उपरांत ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक भोजन किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आत्मीय आतिथ्य, स्नेह और ग्रामीण संस्कृति की सहजता ने इस पल को अविस्मरणीय बना दिया। ग्रामीण जनजातीय जीवन की सादगी, अपनापन और आत्मीयता ही हमारी सांस्कृतिक विरासत की सबसे बड़ी पहचान है। आप सभी का स्नेह और विश्वास जनसेवा के प्रति मेरे संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है।"
वहीं, शनिवार को बीड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' में मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति, किसानों, पशुपालकों, वरिष्ठजनों और युवाओं से आत्मीय संवाद कर उनके विचारों, सुझावों और आकांक्षाओं को निकटता से जाना। उन्होंने कहा, "राजीविका की बहनें और 'लखपति दीदी' योजना से आत्मनिर्भर बन रही नारियां राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल देने के साथ महिला सशक्तीकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story