न्यूज
पंजाब के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत मान
jantaserishta.com
24 May 2026 12:08 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को राज्य के होनहार 87 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री पंजाब के प्लेयर्स के बीच 32.05 करोड़ रुपये की इनामी राशि वितरित करेंगे। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक लाने वाले खिलाड़ियों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
भारतीय महिला हॉकी और क्रिकेट टीम में शामिल पंजाब की खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नकद पुरस्कार देंगे। गौरतलब है कि साल 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, हॉकी टीम ने भी लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इसी साल टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया था, जिसमें पंजाब के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने बल्ले से अहम योगदान दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह भी इस टीम का हिस्सा रहे थे। भगवंत मान खिलाड़ियों को 87 खिलाड़ियों को महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड भी देंगे।
मुख्यमंत्री ने रविवार को रांची में खेले जा रहे फेडरेशन कप में 100 मीटर की फ्रीस्टाइल रेस में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीतने वाले पंजाब के खिलाड़ी गुरिंदरवीर सिंह को बधाई भी दी।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "हमारे होनहार एथलीट गुरिंदरवीर सिंह को रांची में फेडरेशन कप में 100 मीटर फ्रीस्टाइल रेस में गोल्ड मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। हमारे बहादुर बेटे ने सिर्फ 10.09 सेकंड में रेस पूरी करके नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। गुरिंदरवीर 100 मीटर रेस को 10.10 सेकंड से कम समय में पूरी करने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। दो दिन में दूसरा नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर पंजाब के इस बेटे ने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर राज्य का नाम रोशन किया है। गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर पूरे पंजाब को गर्व है। बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"
गुरिंदरवीर 100 मीटर की रेस को सबसे तेज पूरा करने वाले भारतीय धावक बने। 10.09 सेकंड में रेस को पूरा करके गुरिंदरवीर ने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन के बूते एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स का टिकट भी हासिल किया।
Tagsपंजाब
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





