छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पताल में बर्थडे-पार्टी...कर्मचारियों ने लॉकडाउन के नियमों की उड़ाई धज्जियां, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Janta se Rishta
17 Aug 2020 1:57 PM GMT
छत्तीसगढ़: सरकारी अस्पताल में बर्थडे-पार्टी...कर्मचारियों ने लॉकडाउन के नियमों की उड़ाई धज्जियां, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केशकाल। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं सरकारी कर्मचारी भी लगातार नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। दरअसल केशकाल ब्लॉक के धनोरा हॉस्पिटल में हॉस्पिटल कर्मचारियों में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी के जन्मदिन पर बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया था। इस मौके पर कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया है। हॉस्पिटल परिसर में ही हॉस्पिटल स्टाफ ने डीजे लगाकर डांस किया है। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://jantaserishta.com/news/collectors-fake-id-asked-for-lakhs-of-rupees-from-friends-and-friends-such-a-busted/

Next Story