भारत

छत्तीसगढ़: युवती की मदद के लिए आगे आए अभिनेता सोनू सूद...ट्वीट कर कहा- आंसू पोंछ ले बहन...किताबें भी नयीं होंगी...घर भी नया होगा...ये है पूरा मामला

Janta se Rishta
19 Aug 2020 11:40 AM GMT
छत्तीसगढ़: युवती की मदद के लिए आगे आए अभिनेता सोनू सूद...ट्वीट कर कहा- आंसू पोंछ ले बहन...किताबें भी नयीं होंगी...घर भी नया होगा...ये है पूरा मामला
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर इलाके के जिला बीजापुर में बारिश ने तबाही मचा दी है। गांवों के गांव उजड़ रहे हैं। खेतों की फसल बाढ़ में बह रही हैं। बारिश के इसी कहर की चपेट में अंजली मड़कम भी आईं। अंजली एक आदिवासी छात्रा है। बाढ़ की चपेट में जब उसके परिवार की झोपड़ी भी आ गई, तो उसकी किताबें भींग गईं। पढ़ने लायक न रहीं। भीगीं किताब-कॉपी के साथ अंजली की रोती तस्वीर को बस्तर के स्थानीय पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अंजली से संपर्क किया और उसकी पढ़ाई और नए घर की ज़िम्मेदारी लेने की बात कही है।

https://twitter.com/SonuSood/status/1295982139805061121

https://twitter.com/DistrictBijapur/status/1296041173019058177

https://jantaserishta.com/news/former-prime-minister-rajiv-gandhi-was-the-dreamer-of-21st-century-modern-india-cm-bhupesh-baghel/

Next Story