खेल

चौके और छक्के के साथ चेतन ने की करियर की शुरुआत

Janta se Rishta
16 Aug 2020 4:53 PM GMT
चौके और छक्के के साथ चेतन ने की करियर की शुरुआत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली,भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर चेतन चौहान का रविवार 16 अगस्त को निधन हो गया। उनको कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 73 के चेतन की तबीयत शनिवार से ही काफी बिगड़ गई थी और रविवार दोपहर उनके निधन की खबर आई।

1969 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चेतन चौहान ने भारत की तरफ से 40 टेस्ट मैच खेला। चेतन और सुनील गावस्कर की जोड़ी ने साल 1970 में काफी मैचों में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी को दशक की सफल ओपनिंग के तौर पर जाना जाता है। गावस्कर के साथ मिलकर चेतन जी ने 59 पारियों में 3022 रन की साझेदारी निभाई थी। इनमें से 10 साझेदारी शतकीय रही थी।

चौके और छक्के के साथ चेतन ने की करियर की शुरुआत

साल 1969 में भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से चेतन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वैसे तो उन्होंने पहला रन बनाने के लिए काफी समय लिया और कुल 25 मिनट तक क्रिज वक्त बिताया। लेकिन उनके बल्ले से जो पहला रन निकला वो चौके के रूम में आया था। इसके बात चेतन ने एक छक्का लगाकर पारी को आगे बढ़ाया था।

पूर्व ओपनर के नाम टेस्ट क्रिकेट में बिना एक भी शतक बनाए सबसे 2 हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड है। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज थे। भारत की तरफ से 40 टेस्ट मैचों में उन्होंने 31.47 की औसत से कुल 2084 रन बनाए जिसमें 16 अर्धशतक शामिल थे। टेस्ट मैचों में चेतन का सर्वाधिक स्कोर 97 रन था। वहीं 7 वनडे खेलते हुए उन्होंने 153 रन बनाए थे।

Next Story