न्यूज
चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026: अर्जुन एरिगैसी ने वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को हराया, संयुक्त बढ़त हासिल की
jantaserishta.com
21 July 2026 8:32 AM IST

x
चेन्नई: भारत के अर्जुन एरिगैसी ने सोमवार को 'चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026' के चौथे एडिशन के पांचवें राउंड में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश के खिलाफ जीत हासिल करते हुए संयुक्त बढ़त बना ली। वहीं, ग्रैंडमास्टर (जीएम) नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव भी काले मोहरों से जीत दर्ज करते हुए खिताबी दौड़ में शामिल हो गए।
द वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो राउंड शेष हैं। एरिगैसी 3.5 अंकों के साथ फ्रेंच जीएम अलीरेजा फिरोजा के साथ बराबरी पर हैं, जबकि अब्दुसत्तारोव तीन अंकों के साथ उनसे आधा अंक पीछे हैं।
75,00,000 रुपए की इनामी राशि और महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट वाले इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं।
चौथा राउंड ड्रॉ पर खत्म होने के बाद, अब्दुसत्तारोव ने काले मोहरों से भारतीय जीएम निहाल सरीन पर हमला किया और धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 38 चालों के बाद प्रतिद्वंद्वी को हार मानने पर मजबूर कर दिया।
एरिगैसी और गुकेश के बीच भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला जेशुआ जे की पहली चाल के साथ शुरू हुआ। इसके बाद, एरिगैसी ने काले मोहरों से शानदार खेल दिखाया और जैसे ही मिडिल गेम में वर्ल्ड चैंपियन की चालों की सटीकता कम हुई, उन्होंने तेजी से जीत की ओर कदम बढ़ाए।
एरिगैसी ने धैर्य बनाए रखा और जब यह स्पष्ट हो गया कि डी-फाइल पर उनका प्यादा निश्चित रूप से रानी में बदल जाएगा, तो गुकेश ने 63वीं चाल पर हार मान ली। फिरोजा, जिन्होंने पहले दो राउंड जीते थे, 41 चालों के बाद जीएम दिमित्री आंद्रेकिन के खिलाफ ड्रॉ पर सहमत हुए।
राउंड 5 के परिणाम:
जीएम एम प्रणेश (2) ने जीएम हंस नीमन (2) के साथ ड्रॉ खेला।
जीएम डी गुकेश (1.5) जीएम अर्जुन एरिगैसी (3.5) से हार गए।
जीएम निहाल सरीन (2) को जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (3) से हार का सामना करना पड़ा।
जीएम अलीरेजा फिरोजा (3.5) ने जीएम दिमित्री आंद्रेइकिन (2.5) के साथ ड्रॉ खेला।
राउंड 6 पेयरिंग (21 जुलाई, दोपहर 3 बजे):
जीएम हंस नीमन बनाम जीएम दिमित्री आंद्रेइकिन।
जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव बनाम जीएम अलीरेजा फिरोजा।
जीएम एम प्राणेश बनाम जीएम डी गुकेश।
जीएम अर्जुन एरिगैसी बनाम जीएम निहाल सरीन।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





