न्यूज

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की

jantaserishta.com
10 May 2026 10:43 AM IST
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की
x
तिरुमाला: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को परिवार के साथ तिरुमाला मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की। सीईसी का यह दौरा पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद हुआ है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आंध्र प्रदेश में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
इससे पहले ज्ञानेश कुमार ने 9 मार्च को कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। तब उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल के सभी भाइयों और बहनों को मेरा नमस्कार। देवी काली सभी को सुरक्षित और स्वस्थ रखें। जय भारत, जय हिंद। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और उत्सवपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के आयोग के संकल्प को दोहराया था।
उन्होंने कहा था कि हमने दक्षिणेश्वर में प्रार्थना की और देवी का आशीर्वाद मांगा और चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त और दबाव मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, सीईसी 10 मार्च को बेलूर मठ पहुंचे थे। हावड़ा में उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग बिना किसी दबाव या हिंसा के सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पूज्यनीय रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जी की तपोभूमि बेलूर मठ आकर चुनाव आयोग एक बार फिर पश्चिम बंगाल के सभी मतदाताओं को बताना चाहता है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव बिना किसी दबाव या हिंसा के कराने के लिए आयोग पूरी तरह कटिबद्ध है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story