न्यूज

कैलिफोर्निया: फैक्ट्री के केम‍िकल टैंक का तापमान बढ़ने से व‍िस्‍फोट का खतरा, ऑरेंज काउंटी में इमरजेंसी घोषित

jantaserishta.com
24 May 2026 9:21 AM IST
कैलिफोर्निया: फैक्ट्री के केम‍िकल टैंक का तापमान बढ़ने से व‍िस्‍फोट का खतरा, ऑरेंज काउंटी में इमरजेंसी घोषित
x
लॉस एंजिल्स: कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने ऑरेंज काउंटी में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी है। वहां गार्डन ग्रोव में एक एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में मौजूद खतरनाक औद्योगिक केमिकल वाले टैंक को ठंडा करने के लिए इमरजेंसी टीमें लगातार काम कर रही हैं।
समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूसम ने शनिवार को एक बयान में कहा, “ऑरेंज काउंटी के लोगों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया सरकार हर संभव संसाधन इस्तेमाल कर रही है, ताकि राहत टीमों और प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर न्यूसम ने लिखा, “मैं ऑरेंज काउंटी में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर रहा हूं क्योंकि कैलिफोर्निया गार्डन ग्रोव में हुए खतरनाक केमिकल हादसे से निपटने में जुटा हुआ है। राज्य की एजेंसियां स्थानीय अधिकारियों और प्रभावित समुदायों की मदद कर रही हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कृपया इमरजेंसी अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते रहें।”
इस इमरजेंसी आदेश के बाद राज्य सरकार अब ज्यादा संसाधन जुटा सकेगी और स्थानीय, राज्य और संघीय एजेंसियों के बीच तेजी से तालमेल हो पाएगा। यह संकट गार्डन ग्रोव स्थित जीकेएन एयरोस्पेस प्लांट में पैदा हुआ है, जहां मिथाइल मेथाक्रिलेट (एमएमए) नाम का केमिकल भरे एक टैंक का तापमान कई दिनों से अस्थिर बना हुआ है। एमएमए एक बेहद ज्वलनशील औद्योगिक केमिकल है, जिसका इस्तेमाल ऐक्रेलिक प्लास्टिक और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में होता है।
स्थिति अब और गंभीर होती जा रही है क्योंकि खराब हुए टैंक के अंदर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। एक दिन पहले जहां तापमान 77 डिग्री फारेनहाइट (25 डिग्री सेल्सियस) था, वहीं अब यह करीब 90 डिग्री फारेनहाइट (32.22 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया है।
फायर अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो दो बड़े खतरे हो सकते हैं या तो टैंक फट सकता है और जहरीले केमिकल बाहर लीक हो सकते हैं, या फिर जोरदार विस्फोट हो सकता है, जिससे आसपास रखे दूसरे केमिकल टैंक भी फटने का खतरा पैदा हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story