न्यूज

हावड़ा में चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को बंगाल के मंत्री दिलीप घोष की चेतावनी, 'कानून से ऊपर कोई नहीं'

jantaserishta.com
17 May 2026 10:36 AM IST
हावड़ा में चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को बंगाल के मंत्री दिलीप घोष की चेतावनी, कानून से ऊपर कोई नहीं
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने हावड़ा में बुलडोजर एक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी जगह पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिलीप घोष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध रूप से काम करने वाले लोग पीछे हट जाएं, ताकि सरकार को तकलीफ उठानी न पड़े।
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हावड़ा में बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण को हटाने का अभियान चलाया गया है। हावड़ा स्टेशन के बाहर गंगा घाट और बस स्टैंड के आसपास अवैध रूप से बनी दुकानों और फुटपाथ पर बनी दुकानों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
इस पर मीडिया से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "सरकारी जगह पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां अवैध रूप से निर्माण होगा, वहां बुलडोजर की कार्रवाई होगी। पश्चिम बंगाल की नई भाजपा सरकार ने पहले दिन से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसलिए जो भी अवैध काम में लिप्त हैं, उनसे निवेदन है कि आप वैध रूप से व्यवसाय करें, सरकार आपकी पूरी सहायता करेगी। अवैध रूप से काम करने वाले लोग पीछे हट जाएं, ताकि सरकार को तकलीफ उठानी न पड़े।"
दिलीप घोष ने आसनसोल में लाउडस्पीकर को लेकर हुए विवाद पर भी जवाब दिया। आसनसोल में बीते दिनों लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने पर कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला बोला था।
मंत्री दिलीप घोष ने अपने जवाब में कहा, "कोई भी कानून के दायरे से बाहर नहीं जा सकता है और यह सिर्फ मस्जिद की बात नहीं है। इसलिए किसी भी समुदाय या धर्म के लोग कानून के अंदर ही व्यवस्था करें, अन्यथा कानून का हाथ बहुत लंबा है और कहीं भी पहुंच सकता है। सरकार को कार्रवाई के लिए मजबूर न करें।"
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "जिसको पश्चिम बंगाल में कहीं भी कानून से ऊपर जाकर काम करने की आदत पड़ी है, वो या तो आदत बदल ले, वरना सरकार को सुधारना आता है।"
इस दौरान, दिलीप घोष ने हिंदुओं से भी अपील की कि माता पूजा के नाम पर शोर-शराबा नहीं होना चाहिए। माता की पूजा शांति और भक्ति के साथ करें। ऐसे कार्यक्रमों में सरकार का भी सहयोग मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story