न्यूज
फीफा वर्ल्ड कप के लिए फिटनेस जोखिम उठाने को तैयार बुकायो साका, बोले- इंग्लैंड के लिए देना है अपना बेस्ट
jantaserishta.com
16 Jun 2026 1:39 PM IST

x
कैनसस सिटी: इंग्लैंड के स्टार विंगर बुकायो साका ने फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम के पहले मुकाबले से पूर्व बड़ा बयान दिया है। एचिलिस की चोट से जूझ रहे साका ने कहा कि वह इंग्लैंड की विश्व कप उम्मीदों के लिए अपनी फिटनेस पर जोखिम उठाने को भी तैयार हैं। इंग्लैंड का पहला मुकाबला गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ खेला जाना है।
यह मैच बुकायो साका के लिए बेहद खास भी होगा, क्योंकि वह इंग्लैंड की ओर से अपना 50वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने जा रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से वह एचिलिस की समस्या से परेशान रहे हैं। इसी चोट के कारण वह मार्च में हुए अंतरराष्ट्रीय ब्रेक से बाहर रहे थे और अपने फुटबॉल क्लब आर्सनल के लिए भी सात मुकाबले नहीं खेल सके थे।
हालांकि चोट से उबरने के बाद बुकायो साका ने शानदार वापसी की और आर्सेनल फुटबॉल क्लब को 22 वर्षों बाद प्रीमियर लीग खिताब जीतने में मदद की। विश्व कप से पहले कोस्टा रिका के खिलाफ इंग्लैंड के अंतिम अभ्यास मैच में भी उन्होंने केवल 27 मिनट ही मैदान पर बिताए थे, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे।
इन सवालों के जवाब में बुकायो साका ने कहा कि मार्च से अब तक आर्सेनल फुटबॉल क्लब के मैनेजर मिकेल आर्टेटा, क्लब की मेडिकल टीम, इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल और राष्ट्रीय टीम की मेडिकल टीम ने उनकी फिटनेस को बेहतरीन तरीके से संभाला है। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई महीनों की तुलना में अब खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और टीम के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हैं।
जब उनसे पूछा गया कि पूरी तरह फिट न होने के बावजूद लोगों द्वारा उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाना क्या निराशाजनक लगता है, तो बुकायो साका ने कहा कि यह एक ऐसा जोखिम है जिसे खिलाड़ी अक्सर उठाते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान में उतरने के बाद लोग आपकी शारीरिक स्थिति नहीं देखते, बल्कि केवल प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।
बुकायो साका ने कहा कि वह इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। साका ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह जोखिम लिया और उसका सकारात्मक परिणाम मिला। अब वह पहले से ज्यादा फिट महसूस कर रहे हैं और विश्व कप में इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को उत्साहित हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





