न्यूज

सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर भाजपा का राज ठाकरे को जवाब- 'सबूत है तो पुलिस को दें'

jantaserishta.com
2 Aug 2026 10:52 AM IST
सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर भाजपा का राज ठाकरे को जवाब- सबूत है तो पुलिस को दें
x
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के सिद्धिविनायक मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम कदम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गणेश मंदिर के बारे में ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं है। अगर राज ठाकरे के पास कोई ठोस जानकारी है, तो उन्हें इसे पुलिस को सौंपना चाहिए।
विधायक राम कदम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "राज ठाकरे खुद अक्सर दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर जाते हैं। मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है और भगवान गणेश उनके आराध्य देव हैं। गणेश मंदिर के बारे में ऐसे आरोप लगाना ठीक नहीं है। अगर उनके पास कोई ठोस जानकारी है, तो उन्हें इसे पुलिस को सौंपना चाहिए। मामले की पूरी जांच की जाएगी।"
उन्होंने राज ठाकरे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "मीडिया के सामने इस बारे में बात करने से सुर्खियां तो मिल सकती हैं, लेकिन इससे किसी भी मंदिर में ऐसी घटनाओं को रोकने का मकसद पूरा नहीं होगा। पुख्ता जानकारी दिए बिना सिर्फ मीडिया के सामने बोल देना, यह उनका सुर्खियों में आने का प्रयास है।"
राम कदम ने कुलगाम के आतंकी हमले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पहलगाम हमले में लोगों को गोली मारने से पहले जिस तरह से उनका धर्म पूछा गया था, वैसी ही एक घटना फिर से सामने आई है। इस मामले की पूरी जांच होगी और हर पहलू को देखा जाएगा।"
भाजपा विधायक ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, उसका दुश्मन देश को कड़ा जवाब दिया गया। इसके लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को खत्म कर दिया गया और इस मामले में भी शामिल किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि धर्म या जाति पूछकर किसी की हत्या करना एक बर्बर और घिनौना काम है। ऐसे आतंकवादियों को मार गिराने का काम किया जाएगा। इन आतंकियों के पीछे जो ताकतें हैं, उन्हें भी माफ नहीं किया जाएगा। यह नरेंद्र मोदी की सरकार है, आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story