न्यूज
बांकीपुर विधानसभा पर भाजपा की होगी जीत, जनता को भाजपा पर विश्वास: गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
7 July 2026 1:06 PM IST

x
भागलपुर: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं चुनाव भी जीतेगा और एक बार फिर से जनता भाजपा को समर्थन देने वाली है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विधायक बनाया था और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। यह भाजपा के लिए गर्व की बात है और उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।
गिरिराज सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने के ऐलान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी राजनीतिक हकीकत जनता के सामने आ चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले चुनाव में प्रशांत किशोर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे, इसलिए अब उनके नाम पर विशेष चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। जनता सब कुछ देख चुकी है और उनके बारे में अपनी राय बना चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि भाजपा बांकीपुर सीट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और पार्टी समय आने पर अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगी। भाजपा संगठन और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता का विश्वास एक बार फिर पार्टी के साथ रहेगा। जनता को भाजपा के कामों पर विश्वास है इसीलिए वो भाजपा के साथ ही है और रहेगी भी। इससे पहले कई बार इस सीट पर जनता ने भाजपा को समर्थन दिया था इस बार भी मिलेगा और विपक्ष कुछ नहीं कर पाएगा।
इस दौरान गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य के कानून और व्यवस्था के अनुसार निर्णय लिया है। इस विषय का बिहार से कोई संबंध नहीं है और वहां की परिस्थितियों के आधार पर सरकार ने जो उचित समझा, वही किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





