न्यूज

इंडिया ब्लॉक पर भाजपा का तंज, कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल

jantaserishta.com
17 Jun 2026 10:38 AM IST
इंडिया ब्लॉक पर भाजपा का तंज, कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल
x
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भाजपा नेताओं ने इंडिया ब्लॉक, कांग्रेस पार्टी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखे बयान दिए। भाजपा नेताओं का दावा है कि विपक्षी गठबंधन के भीतर मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं और इसके कारण इंडिया ब्लॉक कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है।
तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने आईएएनएस से कहा कि इंडिया ब्लॉक अब टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि डीएमके भी अब कांग्रेस से दूरी बनाती नजर आ रही है। डीएमके के भीतर मौजूद मतभेदों के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल खुद यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें किसके खिलाफ और किन मुद्दों पर लड़ाई लड़नी है। यही वजह है कि वे सरकार से मुकाबला करने के बजाय आपस में ही संघर्ष कर रहे हैं।
वहीं, भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या उसका नेतृत्व है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है और जल्द ही हार का आंकड़ा 100 तक पहुंच सकता है।
टीआर श्रीनिवास ने कहा कि राहुल गांधी के बयानों में निरंतरता और स्पष्टता की कमी दिखाई देती है। राहुल गांधी सुबह, दोपहर, शाम और रात में अलग-अलग तरह की बातें करते हैं, जिनमें तार्किक आधार नजर नहीं आता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य केवल प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करना रह गया है।
टीआर श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों में 'डबल इंजन सरकार' के मॉडल को सफल साबित किया है। जिन राज्यों में केंद्र और राज्य में एक ही विचारधारा की सरकारें हैं, वहां विकास कार्यों को गति मिली है और जनता को इसका लाभ भी मिला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story