न्यूज
एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा बोली, राहुल गांधी और कांग्रेस का असली चेहरा हुआ बेनकाब
jantaserishta.com
27 May 2026 2:06 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह साफ हो गया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस घुसपैठियों के समर्थन में खड़े थे।
सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) कराने के चुनाव आयोग के फैसले को सही बताया है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रक्रिया चुनाव आयोग के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के तहत आती है और इसका मकसद चुनाव प्रक्रिया को साफ और निष्पक्ष बनाए रखना है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पर्दाफ़ाश हो गया है! सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक घोषित किया है!"
उन्होंने कहा, “यह साफ है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने शुरू से ही इसका विरोध किया क्योंकि वे भारतीय मतदाताओं के बजाय अवैध घुसपैठियों के समर्थन में खड़े थे। यह वास्तव में राष्ट्र-विरोधी कदम था। क्या राहुल गांधी अब भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए माफी मांगेंगे?”
वहीं, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को बरकरार रखा और साथ ही यह टिप्पणी की कि चुनाव आयोग के पास एसआईआर को करने का संवैधानिक अधिकार है। एसआईआर की प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप किया गया है। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।
पूनावाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कागज नहीं दिखाएंगे वाले गिरोह पर एक तरह का प्रहार है। यह एक तरह का सर्जिकल स्ट्राइक है, क्योंकि ये वही गैंग है जो चुनाव आने पर एसआईआर को बहाना बनाता है। कांग्रेस बंगाल में एसआईआर को दोष देती है लेकिन केरल में यह उनके लिए ठीक रहता है क्योंकि ये लोग वहां पर चुनाव जीतने में सफल रहे। कांग्रेस पार्टी जब एसआईआर कराती थी, तो ठीक था लेकिन आज जब भाजपा के शासन में एसआईआर हो रहा है, तो गलत हो रहा है।
पूनावाला ने कहा कि बिहार के चुनाव में इन लोगों ने एसआईआर-एसआईआर किया, लेकिन इस संबंध में कोई कागज तक नहीं दे पाए। आज बिहार और बंगाल में जो भी एसआईआर हुआ है, वो सही हुआ है, इस बात को खुद कोर्ट ने माना है। ये लोग कभी चुनाव आयोग पर तो कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं। इस पूरे व्यवस्था पर बड़ा प्रहार किया गया है। ऐसी स्थिति में जो लोग भी एसआईआर पर सवाल कर रहे थे, आज उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
Tagsएसआईआर
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





