न्यूज

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

jantaserishta.com
25 July 2026 10:58 AM IST
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
x
पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंचे हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले नितिन नवीन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। नितिन नवीन के शनिवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान, एयरपोर्ट पर सांसद संजय जायसवाल और मनोज तिवारी भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ रही है। उनके राज्यसभा सदस्य बनने और विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र के बाद बांकीपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। 30 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे।
फिलहाल, बांकीपुर में चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। इस लिहाज से उनका दौरान अहम माना जा रहा है। नितिन नवीन के दौरे को लेकर बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरे बड़े भाई हैं, इसलिए जाहिर है कि वे आएंगे ही।"
इससे पहले, बांकीपुर में पवन सिंह और मनोज तिवारी जैसे नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। दोनों नेताओं से समर्थन मिलने के बारे में पूछे जाने पर पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने कहा, "वे दोनों मेरे बड़े भाई हैं और मैं हममें सबसे छोटा हूं। बड़े भाई होने के नाते वे मुझे आशीर्वाद देने आए थे। उन्होंने मेरे लिए प्रचार भी किया। आखिर वे मेरे बड़े भाई हैं।"
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "हमने व्यक्तिगत रूप से बांकीपुर में प्रचार किया है और वहां के हालात खुद देखे हैं। माहौल पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। भाजपा रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी, क्योंकि यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निर्वाचन क्षेत्र है। नितिन नवीन को जो राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मिला है, इसके बाद आशीर्वाद के रूप में जनता भाजपा के पक्ष में वोट करेगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story