न्यूज

संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन

jantaserishta.com
18 Jun 2026 9:10 AM IST
संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया नमन
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन की गुरुवार को जयंती है। जयंती के अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनको नमन किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
सीएम योगी ने आगे लिखा, "राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित आपका तपस्वी जीवन भारतीय चिंतन और संगठन शक्ति का प्रेरणादायी प्रतीक है। आपके उत्कृष्ट विचार, उच्च आदर्श और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक, परम पूज्य के.एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। परम पूज्य सुदर्शन जी का जीवन राष्ट्र चिंतन और संगठन विस्तार को समर्पित रहा।
सीएम रेखा ने आगे लिखा, "सनातन परंपरा व आधुनिक विज्ञान के समन्वय के साथ स्वदेशी आर्थिक दर्शन के आप प्रबल पक्षधर रहे। भारत माता के वैभव और देश की प्रगति हेतु आपके ओजस्वी विचार हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा के स्रोत हैं।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पर लिखा, "महान चिंतक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने औपनिवेशिक मानसिकता की बेड़ियों में जकड़े समाज की मुक्ति के लिए स्वदेशी दृष्टि तथा हिंदू संस्कृति का विस्तार करने में स्वयं को खपा दिया। ग्राम विकास और सामाजिक समरसता के लिए भी उनके प्रयास अनुकरणीय हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा, "मां भारती के अनन्य उपासक, स्वदेशी चिंतन के सशक्त प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक परम श्रद्धेय के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! राष्ट्रहित, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। उनके विचार सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पर लिखा, "राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और संगठनात्मक सुदृढ़ता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन जी की जयंती पर कोटिशः नमन। आपका राष्ट्रनिष्ठ जीवन, दूरदर्शी नेतृत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण हम सभी को राष्ट्रसेवा एवं समाज कल्याण के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "महान राष्ट्रभक्त, प्रखर विचारक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक चेतना और समाज सेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और आदर्श देशभक्ति तथा संगठन शक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story