न्यूज
गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत
jantaserishta.com
7 Aug 2026 8:39 AM IST

x
नई दिल्ली: सिखों के आठवें गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर देशभर के नेताओं ने श्रद्धा के साथ शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गुरु साहिब की करुणा, सेवा और विनम्रता को याद करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सिखों के आठवें गुरु, करुणा, सेवा और विनम्रता की प्रतिमूर्ति, 'बाला प्रीतम' के नाम से विख्यात श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु साहिब का आशीर्वाद सदैव मानव कल्याण और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रखें।"
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी गुरु पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा, "श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।" केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु साहिब को प्रेम, दया और करुणा का पर्याय बताया। उन्होंने कहा, "प्रेम, दया और करुणा के पर्याय, सिखों के आठवें गुरु, श्रद्धेय श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं! आपकी शिक्षाएं व उपदेश सर्वदा हम सबको धर्म पथ पर चलने तथा मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु हरकिशन साहिब जी के त्याग और समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा, "धर्म और मानवता के प्रति समर्पित, सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! मानवता, सेवा, करुणा और त्याग का उनका दिव्य संदेश हम सभी को सदैव लोककल्याण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु साहिब के बाल्यकाल में दिए गए उदाहरण को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा, "आठवें सिख गुरु, श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की समस्त देशवासियों को लख-लख बधाइयां। बाल्यावस्था में ही उन्होंने मानवता, सेवा और विनम्रता का जो अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी सम्पूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। पीड़ितों और जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा का उनका संदेश हमें प्रेम, सहानुभूति और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर मानव कल्याण के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लें।"
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी गुरु साहिब को नमन किया। उन्होंने कहा, "करुणा और मानवता के प्रतीक एवं सिखों के आठवें गुरु श्री हरकिशन सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें सादर नमन! उनकी शिक्षाएं हमें निस्वार्थ सेवा, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





