न्यूज

भाजपा नेताओं ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा

jantaserishta.com
9 July 2026 8:18 AM IST
भाजपा नेताओं ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान को सराहा
x
नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर परिषद के राष्ट्र निर्माण, युवा नेतृत्व और छात्र हितों के प्रति समर्पण की सराहना की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी के स्थापना दिवस की सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। ज्ञान, शील और एकता के मंत्र को आत्मसात कर परिषद देश ही नहीं, दुनिया भर की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा दे रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहे, यही मंगल कामना है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिषद की भूमिका को विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रवाद, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने वाला बताया। उन्होंने कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रवाद, अनुशासन और सेवा की भावना जागृत करने में एबीवीपी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। 'ज्ञान, शील और एकता' के मंत्र के साथ संगठन निरंतर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है। परिषद् से मिले संस्कार मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य पूंजी हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। परिषद् की यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर दिशा देती रहेगी।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "ज्ञान, शील और एकता के पवित्र मंत्र के साथ राष्ट्रनिष्ठ, जागरूक एवं संस्कारित युवा शक्ति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राष्ट्र निर्माण, छात्र हितों के संरक्षण एवं शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन हेतु एबीवीपी का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। यह संगठन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का निरंतर संवर्धन करता रहे, यही शुभकामना है।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ज्ञान, शील, एकता के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी एवं युवा शक्ति को राष्ट्र सेवा के संस्कार प्रदान करने वाले संगठन के साथी देश के नवनिर्माण में सतत सक्रिय भूमिका निभाएं, यही कामना है।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "सेवा, समर्पण और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं राष्ट्रनिष्ठ युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। एबीवीपी केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है, जो युवाओं में नेतृत्व, सामाजिक चेतना और भारतीय संस्कारों का विकास कर रहा है।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राष्ट्र निर्माण, छात्र शक्ति और व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर समस्त छात्र-छात्राओं एवं विद्यार्थी परिषद परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रसेवा, सामाजिक दायित्व और युवा नेतृत्व के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित यह संगठन राष्ट्रभाव और सेवा की चेतना को युवा शक्ति के माध्यम से निरंतर सशक्त करता रहे, यही मंगलकामना है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story