न्यूज
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेताओं का विपक्ष पर हमला, कहा- राजनीतिक कारणों से प्रेरित था आंदोलन
jantaserishta.com
21 July 2026 12:34 PM IST

x
हैदराबाद: तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद के पास हुआ छात्रों का प्रदर्शन राजनीतिक कारणों से प्रेरित था और इसे कुछ राजनीतिक दलों एवं संगठनों ने समर्थन देकर हवा दी।
आईएएनएस से बातचीत में एन. रामचंद्र राव ने कहा कि संसद के पास कुछ छात्रों द्वारा सोमवार को किया गया विरोध प्रदर्शन स्पष्ट मुद्दों पर आधारित नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन को अति-वामपंथी गुटों, आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगियों ने भड़काया। उन्होंने कहा कि भीड़ तो जुटी थी, लेकिन कई प्रदर्शनकारियों को यह तक स्पष्ट नहीं था कि वे किन मुद्दों को लेकर विरोध कर रहे हैं।
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता केटी रामाराव (केटीआर) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केटीआर का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी इसके कारण हैं लेकिन उन्हें इस पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों को लेकर युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिले। एन. रामचंद्र राव ने कहा कि उस समय ग्रुप-1 और अन्य श्रेणी की भर्तियों में छात्रों को रोजगार नहीं मिला और केवल पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस शासन के दौरान शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब रही और अब वही लोग शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन वामपंथी ताकतों और आम आदमी पार्टी जैसे दलों द्वारा प्रायोजित था, जो सत्ता से बाहर होने के कारण हताश हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर छात्रों से जुड़ा कोई वास्तविक मुद्दा है तो सरकार उस पर जरूर विचार करेगी और समाधान निकालने का प्रयास करेगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने भी दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये तो विपक्ष की तरफ से प्री-प्लानिंग प्रोटेस्ट था। जब वो नीट के छात्रों का प्रदर्शन था, तो वहां भारत विरोधी नारे क्यों लग रहे थे? प्रधानमंत्री के खिलाफ क्या-क्या बयान लोगों ने दिया और अगर वो नीट के छात्र थे, तो उस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह को जाने की क्या जरूरत थी। प्रदर्शन में डिंपल यादव को जाने की क्या जरूरत थी? आजाद समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के तमाम नेता छात्रों के बीच जाकर वहां देशविरोधी नारे लगा रहे हैं।"
Tagsदिल्ली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





