न्यूज

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता माधवी लता का तंज, बोलीं- 'पहले एक दिन पैदल चलकर दिखाएं'

jantaserishta.com
1 July 2026 12:12 PM IST
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता माधवी लता का तंज, बोलीं- पहले एक दिन पैदल चलकर दिखाएं
x
हैदराबाद: उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की अन्य दलों के साथ गठबंधन के लिए आधे रास्ते चलकर आने वाली टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता माधवी लता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पहले एक दिन पैदल चलकर दिखाएं।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए माधवी लता ने कहा, "मैं उन्हें (असदुद्दीन ओवैसी) चुनौती देते हुए कहना चाहती हूं कि अगर आप सिर्फ मुसलमानों के लिए आधा रास्ता पैदल चलना चाहते हैं तो पहले पूरे एक दिन पैदल चलकर देखें और पता करें कि आप कितने किलोमीटर चल पाते हैं। पता नहीं रास्ते में वह कौन सी गाड़ी ले लें और फिर दावा करें कि उन्होंने आधी यात्रा पूरी कर ली है।"
माधवी लता ने कहा, "आज पूरे देश के सामने मैं वादा करती हूं कि अगर वह सच में मुसलमानों के लिए हैदराबाद से उत्तर प्रदेश तक आधी दूरी पैदल तय करते हैं, तो मैं उत्तर प्रदेश की तरक्की व विकास के लिए, यहां के सभी समुदायों (हिंदुओं, मुसलमानों, ईसाइयों और अन्य सभी) के लिए हैदराबाद से अयोध्या तक पैदल चलूंगी।"
भाजपा नेता ने हमला बोलते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और कितने साल महजब के नाम पर राजनीति करेंगे। उनकी उम्र ढल रही है, लेकिन दिमाग सही जगह नहीं आया है। अपनी चुनौती दोहराते हुए माधवी लता ने कहा, "अगर असदुद्दीन ओवैसी ने सही तरीके से आधा रास्ता भी पूरा किया तो मैं मुस्लिमों समेत सभी धर्म के लोगों के लिए हैदराबाद से अयोध्या तक पैदल चलूंगी।"
इससे पहले, असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए अन्य दलों से गठबंधन करके साथ आने की अपील की। हैदराबाद के सांसद ने अपने बयान में कहा, "हम नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बने। मैंने पहले भी कहा और आज भी कह रहा हूं, अगर कोई हमसे गठबंधन करने के लिए तैयार है तो असदुद्दीन ओवैसी आधे रास्ते तक पैदल चलकर आने के लिए भी तैयार है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story