न्यूज

बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी आमने-सामने

jantaserishta.com
12 May 2026 11:32 AM IST
बिहार: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोनों गठबंधनों के प्रत्याशी आमने-सामने
x
पटना: बिहार के भोजपुर सह बक्सर विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। अपराह्न चार बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच माना जा रहा है। एनडीए की ओर से नीतीश कुमार की पार्टी से कन्हैया प्रसाद चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन से राजद के सोनू कुमार राय चुनावी अखाड़े में हैं। एमएलसी राधा चरण सेठ के बिहार विधानसभा चुनाव जीत जाने के बाद उन्होंने भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार सीट से त्याग पत्र दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है, जिसके लिए उपचुनाव हो रहा है।
इस विधान परिषद उपचुनाव में कुल छह उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर छह हजार से अधिक मतदाताओं के मतदान के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र हैं। मतदाताओं में 2832 पुरुष और 3254 महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में कन्हैया प्रसाद और सोनू राय के अलावा निरंजन कुमार राय, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जो एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि पर नजर रखी हुई है। मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री को आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय के वज्रगृह में जमा करेंगी। इसी स्थान पर 14 मई को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story