न्यूज

बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी

jantaserishta.com
9 July 2026 11:17 AM IST
बिहार: आय से ज्यादा संपत्ति मामले में उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर छापेमारी
x
सीवान: बिहार के सीवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास ज्ञात आय से करीब 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं।
बिहार पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर बुधवार को एक मुकदमा दायर किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज किया गया।
पटना की विशेष न्यायालय (निगरानी) से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। बुधवार को ही इन टीमों ने एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी शुरू की। गुरुवार सुबह भी ईओयू की छापेमारी जारी है।
ईओयू टीमों ने पटना के दानापुर स्थित आवास, मुंगेर के चंदनबाग स्थित पैतृक घर, मुंगेर के लल्लूपोखर स्थित व्यवसायिक भवन, सिवान स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय कक्ष और चित्रगुप्त नगर स्थित किराए के आवास पर तलाशी अभियान चलाया है।
पुलिस मुख्यालय (आर्थिक अपराध प्रभाग) के अनुसार, जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि आरोपी अधिकारी ने अपनी वैध आय से 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 201.97 प्रतिशत अधिक है।
सिवान उत्पाद विभाग के बैरक और कार्यालय परिसर में आर्थिक अपराध इकाई की टीम सुबह से दस्तावेजों और अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। टीम बैंक खातों, निवेश, चल-अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल तलाशी अभियान जारी है और जांच पूरी होने के बाद आर्थिक अपराध इकाई विस्तृत जानकारी शेयर करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story