न्यूज
बिहार: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, हालत गंभीर
jantaserishta.com
2 Aug 2026 9:37 AM IST

x
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के साइन हनुमान चौक पर बेखौफ बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे एक युवक कैलाश कुमार को गोली मार दी। स्थानीय लोग और परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल ले गए। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
कांटी सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कैलाश कुमार को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत की माहौल है। लोगों ने वारदात की सूचना कांटी पुलिस की दी। कैलाश कुमार रात को खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
गोलीबारी घायल कैलाश कुमार टेंट हाउस में काम करता था, एवं उनके चाचा रमेश पटेल टेंट हाउस के कार्य से जुड़े हुए हैं। गांव में चर्चा यह है कि टेंट हाउस व्यापार के प्रतिस्पर्धा में यह घटना को अंजाम दिया गया है। कांटी थाना पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
इससे पहले जहानाबाद जिले में रेत खनन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया था। दो गुटों में शुरू हुई झड़प अचानक गोलीबारी में बदल गई थी। इस वारदात में कम से कम छह लोग घायल हो गए थे।
हालात इतने बिगड़ गए थे कि दोनों गुटों के बीच कई राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस ने बताया था कि यह फायरिंग घोसी पुलिस स्टेशन के इलाके में चैती-पीपर और गिंजी गांवों के बीच हुई थी।
घटना की पुष्टि करते हुए जहानाबाद एसडीपीओ-2 कृति कमल ने बताया था कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा, "रेत निकालने को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की जा रही है।" सूचना मिलने के तुरंत बाद घोसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।
Tagsबिहार
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





