न्यूज

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में ज्वैलरी की दुकान में लूट का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

jantaserishta.com
18 May 2026 11:17 AM IST
बिहार: पुलिस मुठभेड़ में ज्वैलरी की दुकान में लूट का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली
x
सिवान: बिहार पुलिस अब अपराधियों के खिलाफ एक्शन में दिख रही है। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, सिवान जिले में सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी के घायल होने की सूचना है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि एक फरार अपराधी उत्तर प्रदेश की तरफ से अपने घर जा रहा है। उक्त सूचना पर मैरवा थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान बेदौली मोड़ स्थित छठ घाट के समीप पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया।
पुलिस टीम को देखते ही उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं अपराधी को नियंत्रित करने के लिए जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सरकारी सुरक्षा के बीच पीएमसीएच, पटना भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
उन्होंने बताया कि घायल अपराधी की पहचान सिवान जिले के सिसवन निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि छह मई को जीरादेई थाना क्षेत्र अंतर्गत जामापुर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की घटना में उक्त अपराधी की संलिप्तता रही है। उक्त घटना के दौरान अपराधियों द्वारा कुल चार राउंड फायरिंग की गई थी, जिसमें तीन राउंड दुकान के अंदर एवं एक राउंड दुकान के बाहर मोटरसाइकिल लूटने के क्रम में चलाई गई थी।
घटना में लूटी गई मोटरसाइकिल को घटनास्थल से जब्त किया गया है और एक गोली लोडेड देशी पिस्टल एवं दो खोखा भी बरामद किया गया है। घायल अंकित के खिलाफ रसूलपुर थाना, मांझी थाना, रघुनाथपुर थाना एवं जीरादेई थाना में 5 से ज्यादा सीएसपी एवं ज्वेलरी लूटकांड से संबंधित आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने घायल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story