न्यूज

बिहार: अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, घटनास्थल पर छूटी पिस्तौल

jantaserishta.com
15 Aug 2026 3:55 PM IST
बिहार: अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, घटनास्थल पर छूटी पिस्तौल
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात स्वर्ण व्यवसायी को गोली लगने की घटना से हड़कंप मच गया। अपराधी दुकान के पिछले दरवाजे से घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान स्वर्ण व्यवसायी और उनकी पत्नी ने विरोध किया, जिसके बाद हुई गोलीबारी में व्यवसायी घायल हो गया।
घटना के बाद दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पटना सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि 14 अगस्त की रात करीब 10 बजे कंकड़बाग थाना पुलिस को सूचना मिली कि टेम्पो रोड स्थित एक आभूषण व्यवसायी दीपक को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान का शटर बंद हो चुका था। दुकान के पीछे का गेट खुला था। इसी रास्ते से एक अपराधी अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। दुकान के मालिक की पत्नी ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद व्यवसायी ने भी अपराधी का विरोध किया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इसी दौरान अपराधी और व्यवसायी के बीच विरोध के क्रम में गोली चली, जो व्यवसायी के पेट में लगी। गोली चलने के बाद अपराधी की पिस्तौल घटनास्थल पर ही छूट गई। अपराधी का शर्ट भी फट गया था। वह वहां से निकलकर सामने की गली में पहुंचा, जहां उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन कारतूस और गोली का एक खोखा बरामद किया है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की भी जांच कर रही है।
TagsBihar
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story