न्यूज
बिहार: पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल
jantaserishta.com
21 May 2026 10:02 AM IST

x
किशनगंज: बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच किशनगंज जिले में बुधवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं।
पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सूचना मिली थी कि किशनगंज थाना के अंतर्गत फरिंगगोला के पास रेलवे गुमटी के नजदीक कुछ अपराधी इकट्ठा होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। उक्त सूचना के सत्यापन, जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा उक्त स्थल के आसपास घेराबंदी शुरू की गई।
इसी क्रम में पुलिस को देखकर बिना नंबर की बाइक पर सवार एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में भागने लगा। जब पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति का पीछा किया तो उस व्यक्ति द्वारा पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी को पैर में गोली लगी। घायल अपराधी की पहचान कटिहार जिले के रौतारा निवासी पवन कुमार उर्फ चिंटू के रूप में हुई है, जो अंतरराज्यीय लूट, छिनतई, चोरी जैसे आपराधिक गिरोह का सरगना है।
गिरोह में बिहार सहित पश्चिम बंगाल के कई सदस्य शामिल हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मुठभेड़ में घायल अपराधी का पटना, अररिया, मधुबनी आदि जिलों में लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं का लगभग 12 वारदात में संलिप्तता का आपराधिक इतिहास है। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, किशनगंज भी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भी घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। घटनास्थल पर अपराधी द्वारा प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, पिस्टल और कारतूस से कई खोखे बरामद किए। घटनास्थल को संरक्षित कर एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान प्रारंभिक जांच में किशनगंज जिला में हाल के दिनों में हुई कई छिनतई, चोरी की घटनाओं में घायल अपराधी और इसके गिरोह की संलिप्तता पाई गयी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई बाइक अन्य सामानों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।
मंगलवार की देर रात समस्तीपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया था। सोमवार की देर रात पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पिछले दिनों एक कैश वैन से 27 लाख लूट के मामले का एक आरोपी घायल हो गया था। इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। सोमवार को तड़के पटना और सीवान में अलग-अलग मुठभेड़ की घटनाओं में दो वांछित अपराधी घायल हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





