न्यूज

'जेबकतरों से सावधान, आज वो सीबीएसई में बैठे हैं', रिजल्ट गड़बड़ी पर बोले राहुल गांधी

jantaserishta.com
1 Jun 2026 10:55 AM IST
जेबकतरों से सावधान, आज वो सीबीएसई में बैठे हैं, रिजल्ट गड़बड़ी पर बोले राहुल गांधी
x
नई दिल्ली: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के नतीजों में कथित तौर पर गड़बड़ी को लेकर सियासत थम नहीं रही है। इसे लेकर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार हमलावर हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती, बढ़ाई जाती है और इसकी सबसे बड़ी कीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जेबकतरों से सावधान। आज वो सीबीएसई के अंदर बैठे हैं। सीबीएसई की गलती से नंबर गलत आए तो आपको क्या मिलता है? एक बिल, जिसमें 100 रुपए प्रति विषय के हिसाब से डिजिटल स्केन कॉपी, 100 रुपए प्रति पेपर के हिसाब से पुनर्गणना, 25 रुपए प्रति सवाल के हिसाब से पुनर्मूल्यांकन होती है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी ही उत्तर-पत्रिका की सही जांच के लिए एक बच्चे को 2000 तक भरने पड़ सकते हैं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सोचिए, जब 4 लाख बच्चों ने ऐसे आवेदन डालें हैं तो सीबीएसई कितनी कमाई कर रहा है। जब स्केनिंग फोन से हुई हो, गलत मार्किंग तय है और उसे ठीक करवाने की कीमत बच्चा भर रहा है। गलती सीबीएसई की, सजा बच्चे की और कमाई सरकार की।"
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा, "जब शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया जाए तब गलती सुधारी नहीं जाती, बढ़ाई जाती है। इसकी सबसे बड़ी कीमत हमारे बच्चे चुका रहे हैं, अपने समय से, अपने आत्मविश्वास से, और अपने भविष्य से।"
इससे पहले, राहुल गांधी ने सीबीएसई के कुछ छात्रों के साथ संवाद का वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रिजल्ट को लेकर चल रहे विवाद पर बातचीत की। छात्रों ने राहुल गांधी से अपनी समस्याओं को लेकर बात की और बताया कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया तो किस तरह उन्हें ट्रोल किया गया। उन्हें देशद्रोही और देश का दुश्मन तक बताया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story